प्रशासन की गंभीर लापरवाही की खौफनाक तस्वीर...

ऑक्सीजन


"हे भगवान" कैसे भी हमारे मरीज को ठीक करो,


हमें ऑक्सीजन नहीं मिल रही है...!


चौमूं के निजी अस्पतालों में भी समय पर नहीं हो पा रही ऑक्सीजन की सप्लाई...!


चौमूं के धोबलाई स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर हुआ हंगामा..!


मरीजों के परिजन पहुंचे धोबलाई स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर 


समय पर ऑक्सीजन सप्लाई नहीं करने की बात आई सामने 


ऑक्सीजन प्लांट कर्मचारी व मरीज के परिजनों के बीच हुई नोकझोंक 


स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की बात भी आ रही है सामने 


चौमूं के अस्पतालों में भी समय पर नहीं हो पा रही है ऑक्सीजन की सप्लाई


चौमूं। एक तरफ पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं दूसरी और अब मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। हर किसी अस्पताल में मरीज की तस्वीर देखकर हर किसी का मन विचलित है। कोई बेड पर है, तो कोई फर्श पर लेटा हुआ है। हर किसी के मन से एक ही प्रकार के चीख-पुकार हैं।... हे भगवान कैसे भी हमारे मरीज को ठीक करो, जिससे हम जल्दी घर चले जाएं। इसी को लेकर जयपुर जिले के चौमूं उपखंड के गोविंदगढ़ थाना इलाके के धोबलाई स्थित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन बनाने का काम चल रहा है। लेकिन आज कई मरीज के परिजन ऑक्सीजन प्लांट पर ही ऑक्सीजन लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। वहीं सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश करके मामले को शांत करवाया। 



निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी...! 

सूत्रों के अनुसार चौमूं शहर के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। वहीं शहर के अधिकतम अस्पतालों में अब ऑक्सीजन की कमी के चलते भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिससे मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही ऑक्सीजन की कमी के चलते हर कोई परेशान नजर आ रहा है। वही अस्पताल मैं भी सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने के कारण नए मरीजों को भर्ती करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सकता। इसी को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।और प्रशासन की इस लापरवाही की बानगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


ऑक्सीजन लेने के लिए कई घंटों का इंतजार....!

चौमूं के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के धोबलाई स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन लेने के लिए कई घंटों तक अपनी बारी का लोगों को इंतजार करना पड़ता है। हालांकि ऑक्सीजन प्लांट का कार्य लगातार जारी है। लेकिन ऑक्सीजन की खपत अधिक होने के कारण इस परेशानी का सामना सब को करना पड़ रहा है। लेकिन कई मरीज के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि पहले भी व्यवस्था ठीक चल रही थी। लेकिन प्रशासन की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन समय पर नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और आज इस परेशानी के चलते ऑक्सीजन के प्लांट पर लोगों को जाना पड़ा। क्योंकि अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा जाता है कि ऑक्सीजन की कमी है, कैसे भी ऑक्सीजन की व्यवस्था करो। इससे परेशान लोग एकत्रित होकर ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंच गए और अपनी पीड़ा बताई। वही मौके पर पहुंची गोविंदगढ़ पुलिस ने मामले को शांत करवाया। 


इनका कहना है कि----

शहर में निजी अस्पतालों को भी समय पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं मिल रही है । जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की इस लचर व्यवस्था के कारण मरीजों के साथ-साथ अस्पताल प्रशासन को भी लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द ऑक्सीजन व्यवस्था की सप्लाई हो सही तरीके से सुचारू किया जाए। 

डॉ एन.सी. निठारवाल, जनकल्याण हॉस्पिटल चौमूं 


इनका कहना है कि---

करीब 4 दिन से मेरे रिश्तेदार हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 4 दिन से ऑक्सीजन मरीज के चालू था। लेकिन आज ऑक्सीजन कमी होने के कारण चिकित्सकों की सलाह पर ऑक्सीजन लेने के लिए ऑक्सीजन प्लांट गए। लेकिन वहां पर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

वहां पर बोला जाता है कि कलेक्टर साहब से लिखवा कर लाओ। 


संजय पारीक, चौमूं

Post a Comment

Previous Post Next Post